CTET Answer Key 2026 (Out Soon): CTET प्रोविजनल Answer keyआज होगी जारी, यहाँ से देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CTET Result 2026: Answer key और रिजल्ट कब आएगा? यहां जानें पूरी जानकारी :

सीटीईटी (Central Teacher Eligibility Test) देश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है, जो सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखते हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है – CTET का रिजल्ट और Answer key कब आएगी? इस लेख में हम आपको संभावित तिथि, प्रक्रिया और Answer key डाउनलोड करने का तरीका विस्तार से बताएंगे।

CTET Answer Key 2026 (Out Soon): CTET प्रोविजनल Answer keyआज होगी जारी, यहाँ से देखें

CTET की Answer key कब जारी होगा?

CTET 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। फरवरी में हुई परीक्षा के बाद अब सभी को Answer key का इंतजार है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अभी तक Answer key जारी करने की पक्की तारीख नहीं बताई है। लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार माना जा रहा है कि प्रोविजनल Answer key और रिजल्ट मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह तक के आसपास जारी हो सकती है।

फाइनल Answer key कब आएगा?

CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर में आयोजित हुई थी। पेपर 1 (प्राइमरी) और पेपर 2 (एलीमेंट्री) दोनों में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए। कुछ जगहों पर दोबारा परीक्षा होने की वजह से Answer key में थोड़ी देरी हो सकती है। उम्मीदवार ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बनाए रखें।

Answer key जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तर मिलान कर सकेंगे और अगर किसी सवाल पर आपत्ति हो तो तय समय के अंदर आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे। खबरों के मुताबिक, Answer key आने के 10 से 15 दिनों के भीतर रिजल्ट भी घोषित किया जा सकता है। इसलिए लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

CTET Answer key कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया)

Answer key डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद Answer key स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।

CTET Feb 2026 Result Last कब तक आएगा?

CBSE के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो आमतौर पर Answer key जारी होने के 12 से 15 दिनों के अंदर CTET का रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि CTET 2026 का रिजल्ट मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह तक जारी हो सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें CTET सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए जरूरी होता है और सरकारी या निजी स्कूलों में नौकरी पाने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

CTET पासिंग मार्क्स क्या हैं?

CTET परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा तय मानदंड के अनुसार सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को कुल 150 अंकों में से कम से कम 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। वहीं SC, ST, OBC और PWD वर्ग के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं, जो लगभग 82-83 अंकों के बराबर है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि CTET केवल एक पात्रता परीक्षा है, इसलिए इसमें कटऑफ अलग-अलग भर्ती के अनुसार बदल सकती है, लेकिन क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम अंक तय रहते हैं। परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवार को CTET प्रमाणपत्र दिया जाता है, जो आजीवन मान्य होता है और शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक माना जाता है।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

CTET का रिजल्ट आने के बाद अगर आप पास हो जाते हैं, तो सबसे पहले अपना स्कोरकार्ड और प्रमाणपत्र डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। इसके बाद आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा निकाली जाने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि CTET पास करना सीधे नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है, यह सिर्फ पात्रता साबित करता है। नौकरी के लिए अलग से भर्ती प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू हो सकता है। इसलिए नई शिक्षक भर्तियों की जानकारी पर नजर बनाए रखें और समय पर आवेदन करें।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव >

  1. Answer key जारी होते ही तुरंत जांच करेंजैसे ही प्रोविजनल Answer key आए, अपने उत्तरों का मिलान करें और संभावित स्कोर का अनुमान लगा लें।
  2. संदेह होने पर तुरंत आपत्ति दर्ज करेंयदि किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगे, तो निर्धारित समय सीमा के अंदर ही ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें। आखिरी तारीख का इंतजार न करें।
  3. केवल आधिकारिक घोषणा पर भरोसा करेंरिजल्ट से जुड़ी सही जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक सूचना का ही इंतजार करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें।
  4. ऑफिशियल वेबसाइट नियमित देखेंताजा अपडेट के लिए समय-समय पर ctet.nic.in वेबसाइट विजिट करते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिस न हो।

Some Important Link

CTET Answer Key LinkAvailable Soon
CTET Result LinkAvailable Soon
Official Websitectet.nic.in
WHATSAPP CHANNEL JOIN NOW
TELEGRAM CHANNEL JOIN NOW
INSTAGRAM ID FOLLOW ME
FACEBOOK PAGEFOLLOW ME

DISCLAIMER:– दोस्तों हमारे द्वारा यह जानकारी इंटरनेट के माध्यम से पढ़कर आपको बताया गया हैं। अगर आपको पोस्ट में गलती नजर आती हैं। तो इसका जिम्मेदार हमारा पर्सनल वेबसाइट नहीं होगा।…………………धन्यवाद्

Leave a Comment